मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में भारी नुकसान, मलबे आने से हाइवे बंद, देखें वीडियो…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। बुधवार की सायं मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से यहां बाबा नीम करौरी महाराज के प्रसिद्ध कैंची धाम में भारी नुकसान हुआ है। कैंची धाम में हल्द्वानी अल्मोड़ा मार्ग में भारी मलबा आने से हाइवे बंद हो गया है। भारी मात्रा में मलबा आने से मुख्य मंदिर के पीछे भोजनालय गृह ओर सांई मंदिर और मंदिर परिसर में भारी नुकसान हुआ है। वहीं मल्ला रामगढ़ में बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। यहां बोहरागांव ग्राम सभा के खोपा जाने वाली सड़क तथा तल्ला रामगढ़- मुक्तेश्वर मार्ग मलबा आने से दोनों मार्ग बंद हो गये हैं। इस हादसे में अभी तक कोई जनहानि होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को अचानक आसमान में घनघोर काले बादल छा गये और मूसलाधार बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी शुरू हो गयी। करीब एक घंटे तक चली भारी बारिश के चलते कैंची धाम में पहाड़ी से भारी बोल्डर तथा तेजी के साथ मलवा और पानी आने लगा। जिससे आस-पास क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। कैची धाम स्थित मुख्य मंदिर के परिसर में भक्तजन ना होने पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग में भी भारी मलवा और पानी आने से मार्ग बंद हो गया। जिससे मार्ग दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। इस दौरान कई वाहन चालक चपेट में आने से बाल-बाल बचे। समाचार लिखे जाने तक एनएच कर्मी हाईवे खोलने में जुटे हुए हैं पर जगह-जगह मलबा होने से हाईवे खोलने में कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बादल फटने से उक्त तबाही हुई है। साईं मंदिर में मलबा भर जाने से क्षेत्र के लोगों की मदद से वहां फंसे पुजारी को सुरक्षित निकाला गया।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

इधर सूचना मिली है कि रामगढ़ ब्लॉक में बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से आड़ू, सेब, पुलम, खुमानी को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि रामगढ़ ब्लाक की कई सड़कों तथा घरों में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया है। जिस कारण काफी नुकसान हुआ है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440