समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को हल्द्वानी और नैनीताल के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान समेत सभी कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रक्षा मंत्री सुबह 11.15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वे सैनिक स्कूल में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे दोपहर 3.25 बजे बरेली स्थित त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन के लिए रवाना हो जाएंगे।
इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 मार्च को हल्द्वानी पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



