होली 2023: होलिका दहन के दिन आजमाएं लौंग, कपूर के उपाय, बदल सकती है किस्मत

खबर शेयर करें

Holi 2023: Try clove, camphor remedies on the day of Holika Dahan, luck can change

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। मान्यता है कि होलिका की आग में सभी बुराइयों का नाश होता है और लोग घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई विशेष उपायों को आजमाते हैं। ऐसे ज्योतिष उपायों में कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे घर की सुख समृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कपूर जलाने से रोग-दोष भी मुक्त होते हैं।

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर में किसी भी पूजा के समय कपूर का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है और इससे घर की खुशहाली बनी रहती है। खासतौर पर यदि आप होलिका दहन के दिन ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी के बताए कुछ आसान उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और शांति बनी रहेगी।

कपूर और घी का उपाय
होलिका दहन के दिन घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं और जले हुए कपूर को पूरे घर में घुमाएं जिससे उसकी सुगंध घर के हर एक कोने में फैल जाए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही नहीं, इस उपाय से सुख-शांति बनी रहती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

लौंग और कपूर जलाएं
होलिका (होली के दिन हल्दी के उपाय) दहन की रात में मुख्य रूप से एक मिट्टी के बर्तन में लौंग और कपूर जलाएं और इसका धुंआ पूरे घर में फैलने दें। कपूर जलाते समय इनकी संख्या 5 या 7 रखें और इसी संख्या में लौंग भी जलाएं। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। कपूर और लौंग की सुगंध बुरी शक्तियों को घर से दूर करने में मदद करती है।

कपूर और गुलाब की पंखुड़ियों के उपाय
होलिका दहन की रात में गुलाब की पंखुड़ियों के साथ कपूर का टुकड़ा डालकर जलाएं और इसकी राख को होलिका दहन वाले स्थान पर विसर्जित कर दें। इस उपाय से आपको धन लाभ होगा और घर में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

घर के इन स्थानों पर रखें कपूर
होलिका दहन के दिन आप घर के चारों कोने में कपूर रखें और मुख्य रूप से इसे ईशान कोण में और दक्षिणी हिस्से में रखें। जब कपूर पूरी तरह से हवा में उड़ जाए तब इसे बदलकर इसकी जगह दूसरा टुकड़ा रख दें। इस उपाय से आपके घर के भीतर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   एक पल की चूक में उजड़ गई कई परिवारों की दुनिया, अल्मोड़ा में कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, डेढ़ साल के मासूम समेत 3 की मौत

कपूर से करें हवन
होलिका दहन फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि के दिन होता है और इस दिन हवन करना शुभ होता है। यदि आप होलिका सहन की सुबह के समय आम की लकड़ियों से हवन करते हैं और हवं में कपूर का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके जीवन के लिए लाभकारी हो सकता है। होलिका दहन के दिन किया गया हवन मुख्य रूप से घर में शुद्धिकरण और आपसी रिश्तों को जोड़ने के लिए जरूरी माना जाता है।

घर की तिजोरी में रखें कपूर
होली के दिन आप कपूर की 5 गोलियां एक गुड़हल के फूल के साथ माता लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उन्हें घर की तिजोरी या पैसों वाले स्थान में रख दें। इस कपूर को 11 दिन बाद तिजोरी से बहार निकालें और इसे लौंग के साथ जलाएं। इस उपाय से आपके घर में धन का आगमन बना रहेगा।

कपूर के ये उपाय आपके घर में सुख समृद्धि और धन लाने में मदद करेंगे इसलिए होलिका दहन के दिन इन्हें जरूर आजमाएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440