हल्द्वानी में इस दिन मनाई जाएगी होली, बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। होली पर्व की तिथि को लेकर जारी असमंजस के बीच मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने शहर के पंडितों और रामलीला कमेटी के साथ बैठक की। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हल्द्वानी में 15 मार्च को होली खेली जाएगी।

रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में तय किया गया कि 9 मार्च को सुबह 9 बजे होलिका मैदान में चीर पूजन और रंग धारण किया जाएगा। 13 मार्च को सुबह 10 बजे होलिका पूजन तथा रात 11.27 बजे होलिका दहन होगा। इसके बाद 15 मार्च को रंगों के त्योहार होली का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   अवैध चाकू के साथ युवक दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

बैठक में मौजूद विद्वानों ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व एक साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे अन्य पर्वों को लेकर भी यह स्थिति बन सकती है, इसलिए एक राष्ट्र, एक पर्व की अवधारणा को साकार करने के लिए शंकराचार्यों और विभिन्न राज्य सरकारों से चर्चा की जा रही है। हालांकि, महाकुंभ के कारण शंकराचार्यों से सीधा संपर्क नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, गोपाल त्रिपाठी, विवेक कश्यप, डॉ. नवीन चंद्र जोशी सहित अन्य विद्वान उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440