कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, ब्लड शुगर को किस तरह कंट्रोल करती है अर्जुन की छाल और दालचीनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। किचन में रखे मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। कई ऐसे मसाले हैं, आयुर्वेद में जिसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। इन्हीं मसालों में से एक है दालचीनी। यह आपके खाने का स्वाद दोगुना करता है। साथ ही इससे कई बीमारियों को दूर किया जाता है। आयुर्वेद में दालचीनी का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को तैयार करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का भी खास महत्व है। इसका इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों का मिश्रण आपके स्वास्थ्य पर दोगुना असर कर सकता है? गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि अगर आप दालचीनी और अर्जुन की छाल का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं जैसे- कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इससे कई अन्य फायदे हो सकते हैँ। आज हम इस लेख में दालचीनी और अर्जुन की छाल के फायदों के बारे में जानेंगे।

अर्जुन की छाल और दालचीनी काढ़ा पीने के फायदे

अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि दालचीनी और अर्जुन की छाल से बना काढ़ा आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इन दोनों का मिश्रण आपके शरीर में बैड कोल्स्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। ऐसे में अगर हृदय रोगी नियमित रूप से अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीते हैं, तो इससे उनका हृदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

कैंसररोधी गुणों से भरपूर
आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि दालचीनी और अर्जुन की छाल एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह कैंसर के जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकता है। इन दोनों का मिश्रण बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   25 मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

डायबिटीज को रखे नियंत्रित
डायबिटीज रोगियों के लिए दालचीनी और अर्जुन की छाल का सेवन लाभकारी हो सकता है। प्राकृतिक गुणों से भरपूर दालचीनी और अर्जुन की छाल में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के गुण होता है। साथ ही यह पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज और इंसुलिन को कम करने का गुण होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। अगर आप अपने शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना दालचीनी और अर्जुन की छाल का चाय पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

इम्यूनिटी करे बूस्ट
दालचीनी और अर्जुन की छाल में नैचुरल फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। जो आपके लिए काफी फायदेमंद है। यह सर्दी-जुकाम और वायरस से राहत दिलाने में असरदार है।

ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करके ब्लड को पतला करता है। जिससे आपके शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से होता है। साथ ही यह हृदय की पम्पिंग क्षमता में सुधार ला सकता है।

मोटापा करे कम
मोटापा कंट्रोल करने में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अगर आप रोजाना 1 कप खाली पेट अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा या चाय पीते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। साथ ही शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर का वजन संतुलित रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 कप खाली पेट दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पिएं।

स्किन की झुर्रियों को करे कम
दालचीनी और अर्जुन की छाल से तैयार फेसमास्क भी आपकी स्किन पर निखार लाने में असरदार हो सकता है। इससे स्किन की झुर्रियां, मुंहासे और दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। फेसमास्क तैयार करने के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच शहद मिक्स करके अपने फेस पर लगाएं। चेहरे पर मास्क लगाने के करीब 20-30 मिनट बाद अपने फेस को धो लें। इससे स्किन की झुर्रियां कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी, जानिए कैसे होती है मां की पूजा, मंत्र और स्तोत्र

दालचीनी और अर्जुन की छाल का कैसे करें इस्तेमाल ?
अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन आप चाय या काढ़े के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसका सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा और चाय बनाने की विधि –

कैसे तैयार करें अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय ?
अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसकी तैयार को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी को अच्छे से उबाल लें। अब इसमें आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। इसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब आप इसमें अपने स्वादानुसार दूध और गुड़ मिला सकते हैं। लीजिए आपका चाय तैयार है। इस चाय को छानकर पिएं। आप रोज सुबह साधारण चाय के बदले इस चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। अगर आप चाहे, तो इसमें मीठा स्किप कर सकते हैं। इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है।

अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं ?
काढ़े के रूप में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका काढ़ा तैयार करने के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इन दोनों मिश्रण को 1 गिलास पानी में अच्छे से उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी जाएं। इससे आपके शरीर का वजन तेजी से घट सकता है।

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अर्जुन की छाल और दालचीनी का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सही मात्रा में करें। वहीं, अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन दोनों के मिश्रण का सेवन करें। बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी आयुर्वेदिक दवा का सेवन न करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440