गले की खराश को चुटकी में कैसे खत्म करें

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कई वजह से गले मे खराश हो जाती है तो इस गले की खराश से तुरंत राहत पाने के लिए आज मै आपको बहुत ही बेहतरीन और आसान सा नुस्खा बताने जा रहा हूं –
इस नुस्खे का नाम है भूनी अदरक –
-सबसे पहले एक अदरक लीजिये
-अब उस अदरक को अपने हाथ के अंगूठे के नाख़ून के बराबर चाकू से काट लीजिये।
-अब उस अदरक को पूरी तरह से नमक मे डूबा दो यानी अच्छे नमक लगा लो
-अब अदरक के इस छोटे से पीस को एक चाकू की नोक के आगे अच्छे से लगा लो
-अब इस अदरक को गैस की धीमी आंच के ऊपर रखो, और लगभग 5 मिनट तक चाकू की मदद से घूमा घूमा कर आग के ऊपर अच्छे से भून लो
-ज़ब अदरक चारों तरफ से थोड़ा थोड़ा काला हो जाए तो गैस बंद कर दो
अब 20 सेकेण्ड तक अदरख को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिये। उसके बाद अदरक को चाकू से निकाल कर तुरंत मुंह मे रख लो
-लेकिन ध्यान रहे, अदरक को दाँत के नीचे दबा कर कूचना नहीं है, बस हल्का हल्का चूसते रहना है
-ज़ब राल के साथ भुने हुए गर्म अदरक का ये रस मिलकर गले मे जाएगा तो कुछ ही देर मे गले की खराश से छुटकारा मिल जाएगा
-ध्यान रहे, अदरक खाने के बाद पानी बिलकुल भी नहीं पीना है। वरना गला जकड़ जाएगा
-ये नुस्खा हमारे परिवार मे दादी के समय से चलता आरहा है. जो की बहुत ही असरदार है। अदरक अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जिसका उपयोग कई चीजों मे किया जाता है भोजन मे सबसे ज्यादा अदरक की तासीर गर्म होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440