डॉ. अंकिता हेल्थ केयर सेंटर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ. अंकिता हेल्थ केयर सेंटर में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य सलाह प्रदान की। शिविर की कमान जानी-मानी वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकिता चांदना और राममूर्ति स्मारक अस्पताल, बरेली के हड्डी एवं घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. ध्रुव गोयल ने संभाली।

डॉ. गोयल की कुशल टीम, अन्य फिजियोथेरेपिस्ट्स के साथ, शिविर में मौजूद रही और हड्डी, जोड़ एवं रीढ़ संबंधी समस्याओं का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान डाइटीशियन श्रुति चांदना ने संतुलित आहार और दिनचर्या को लेकर उपयोगी जानकारियां साझा कीं।

डॉ. अंकिता और उनकी टीम ने मरीजों को रोगों से बचाव के लिए विशेष व्यायाम बताए और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर में डी.वी. डायग्नोस्टिक सेंटर का भी विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने एक्स-रे सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप! 20 सड़कें बंद, चीन सीमा का संपर्क टूटा… रातभर दहशत में जागते रहे परिवार

यह शिविर आदर्श नगर स्थित डॉ. अंकिता हेल्थ केयर सेंटर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440