उचित मुआवजा और स्थायी पुनर्वास को लेकर सैकड़ों लोग मशाल लेकर जोशीमठ की सड़कों पर उतरे, निकाला मशाल जुलूस

खबर शेयर करें

Hundreds of people came out on the streets of Joshimath carrying torches for proper compensation and permanent rehabilitation, took out a torch procession

समाचार सच, जोशीमठ। उचित मुआवजा और स्थायी पुनर्वास को लेकर आज सैकड़ों लोग हाथों में मशाल लेकर जोशीमठ की सड़कों उतरे गये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। आपको बता दें कि पिछले डेढ़ माह से तहसील परिसर में उत्तराखंड के जोशीमठ के विभिन्न हिस्सों में हो रहे भूस्खलन और भू-धंसाव से प्रभावित लोग बैठकर धरना दे रहे हैं। उक्त प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जो भू-कटाव की वजह से जो उनके भवन और भूमि क्षतिग्रस्त हुई है, उसका उचित मुआवजा और स्थायी पुनर्वास दे दिया जाए। अभी तक उक्त मांग पर राज्य सरकार की टाल-मटोल से क्षेत्र के लोग आक्रोशित है। जिसके तहत आज सैकड़ों लोग मशाल जुलूस निकाल कर अपना रोष प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

इस दौरान लोगों ने जमकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीएम पुष्कर धामी मुर्दाबाद के नारे लगाए। आंदोलन के नेता अतुल सती ने कहा कि सड़कों पर उतरी यह भीड़ प्रभावितों की भीड़ है। जिन लोगों के घर इस आपदा का शिकार हुए हैं, उन लोगों की भीड़ है। और सरकार के नकारेपन की वजह से लोगों को दूसरी बार अपने हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतरना पड़ा। उल्लेखनीय है कि लगभग एक महीने पहले भी लोग इन्हीं मांगों के लिए हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे थे। लेकिन स्थिति अभी तक जस की तस बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

भूस्खलन से प्रभावित लोगों को अभी तक उचित पुनर्वास और मुआवजा नहीं मिल सका है। जिसके लिए लोगों के मन में गुस्सा है। लोगों ने हाथों में मशाल लेकर सरकार से यह प्रश्न किया कि आखिर उनका स्थायी पुनर्वास और उनकी जमीनों का उचित मुआवजा उनको कब और कितना मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440