गोल्ज्यू दरबार में अर्जी लगाने को सैकड़ो युवा हुए घोड़ाखाल के लिए रवाना

खबर शेयर करें

Hundreds of youth left for Ghorakhal to apply in Golju Darbar

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड युवा एकता मंच के बैनर तले सैकड़ों युवा लोग मंगलवार को भवाली घोड़ाखाल के लिये रवाना हुए है। जहां युवा वर्ग अपनी मांगों के समाधान के लिए गोल्ज्यू दरबार में अर्जी लगायें। आज टीम रवाना होने से पूर्व तिकोनिया स्थित बुधपार्क में पहुंचकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया तथा यूथ कांग्रेसियों के पदाधिकारियों ने उनकी यात्रा को समर्थन दिया

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा सल्ट में दर्दनाक हादसा: 50 मीटर खाई में गिरी पिकअप, 5 गंभीर

आपको बता दें कि भर्ती घपले, बढ़ते महिला अपराध समेत अन्य मामलों पर उचित कार्रवाई न होने से युवा वर्ग में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को सिस्टम पर भरोसा न होने की बात कहते हुए उत्तराखंड युवा एकता मंच के बैनर तले युवा तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। जहां से दिन में मंच द्वारा आयोजित यात्रा भीमताल के लिए रवाना हुई।
यात्रा में कांग्रेसी नेता दीपक बल्यूटिया, छात्र नेता विशाल भोजक, राहुल पंत, विशाल भोजक, हेमंत साहू, सुमित्तर भुल्लर, पियूष बल्यूटिया, गौरव बजेला आदि शामिल हुए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440