निसंतान होने पर पति-पत्नी ने चुराया था भीख मांगने वाली का 7 माह का बच्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र से भीख मांगने वाली का चोरी हुए सात माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से हरदोई, उत्तर प्रदेश के आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी दंपति ने बताया कि निसंतान होने की वजह से ही बच्चे को चोरी कर दी थी। बच्चे को मां को सौंपते हुए पुलिस ने आरोपी दंपति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि अगवा हुए बच्चे की माँ मंजू निवासी चंडीघाट भिक्षावृत्ति कर परिवार चलाती है। बीते रविवार की दोपहर भीख मांगते समय उसे एक महिला मिली। उसने महिला के साथ बातचीत करते हुए लालच दिया और उसे 40 रुपए पकड़ा दिए। उसने कहा कि वह उन रुपयों का आटा खरीद लाए। उसके बच्चे को उस के ही पास छोड़ जाने के लिए कहा। जैसे ही बच्चे की मां आटा खरीदने गई, इसी बीच महिला उसके सात महीने के बेटे को लेकर फरार हो गई। बाद में मंजू कोतवाली पहुंचकर पुलिस को हरिद्वार बच्चे का अपहरण की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और सभी सीसीटीवी कैमरों को छान मारा। सएसपी अजय सिंह ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपहृत मासूम को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डा दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता महिला और उसकी पति को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

पूछताछ में आरोपी दंपति ने कबूला कि औलाद न होने के चलते उन्होंने मासूम को ले जाने की योजना बनाई थी, जिसके चलते ही वह यहां पहुंचे थे। उन्हें यहां हरकी पैड़ी के पास भीख मांगते हुए जब महिला दिखाई दी, उसकी गोद में बच्चा था तो उन्होंने लालच देकर उसे भेज दिया जिसके बाद बच्चा लेकर चले गए। खुलासे के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, एसएसआई मुकेश थलेड़ी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440