बेवजह गाली देने का किया विरोध तो युवक की लगाई धुनाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बेवजह गाली देने का विरोध करने पर एक युवक की आरोपी ने पिटाई लगा दी। पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में शक्ति विहार मल्ली बमौरी निवासी नवीन चन्द्र जोशी का कहना है कि उसका पुत्र दीपक जोशी के साथ बीती 12 जून चम्बलपुल निवासी विशाल सैनी के द्वारा बेवजह गाली गलौज की जा रही थी। जब दीपक ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। जिसके चलते दीपक को गंभीर चोटें आई। उसका ईलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440