समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाने वााली दिवाली को धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा गया है। यही वजह है कि दिवाली पर लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाने से साथ-साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा जहां धन और ऐश्वर्य में वृद्धि के लिए की जाती है, वहीं इस दिन गणेश जी की पूजा विघ्न दूर करने के लिए की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर छिपकली का दिखना शुभ है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि छिपकली मां लक्ष्मी की प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर छिपकली दिख जाएं तो क्या करना चाहिए। ताकि मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
दिवाली पर छिपकली का दिखना क्यों है शुभ?
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार दिवाली पर छिपकली का दिखना बेहद शुभ है। धर्म शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय बताते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा छिपकली के माध्यम से प्राप्त होती है। वैसे तो दिवाली के दिन छिपकली का दिखना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन अगर इस दिन छिपकली दिख जाए तो यह समझना चाहिए कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है। दरअसल दिवाली के दिन घर में छिपकली का रेंगना मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। यह इस बात का संकेत देता है कि घर में मां लक्ष्मी का वास है। यही वजह है कि दिवाली के दिन छिपकली का देखना शुभ होता है और यह इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा धन की प्राप्ति होने वाली है, या फिर आर्थिक तंगी दूर होने वाली है।
दिवाली पर छिपकली दिखे तो क्या करें
ज्योतिष शास्त्र और कर्मकांड के जानकार पं. धनंजय पांडेय बताते हैं कि दिवाली के दिन छिपकली को देखकर उसकी पूजा करने से जीवन से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। ऐसे में अगर दिवाली के दिन अगर छिपकली दीवार पर नजर आए तो तुरंत मां लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति का पास रखा कुमकुम-चावल ले आए। इसके बाद उसे दूर से ही छिपकली पर छिड़क दें। ऐसा करते हुए मां लक्ष्मी से अपनी मनोकामना कहें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी हर मुराद पूरी करती हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



