अगर पेट नहीं होता है साफ तो अपनायें ये जबरदस्त घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। टॉयलेट में घंटों बैठने के बावजूद आपका पेट साफ नहीं होता है और ऐसे में आपको दिनभर अजीब सा महसूस होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्घ्योंकि आज हम आपके लिए कुछ जबरदस्त घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिसकी मदद से आपका पेट टॉयलेट में बैठते ही साफ हो जाएगा।
गुनगुना पानी – जिनको पेट साफ न होने की समस्या होती है उन्हें तो दिनभर में खूब सारा पानी पीना चाहिए। सुबह के समय तो गुनगुना पानी पीने से बहुत फायदा होता है। सुबह उठने के बाद 1 गुनगुना पानी पीएं, फिर टॉयलेट जाएं। इससे आपका पेट अच्छे से साफ हो जाएगा।
आंवला, हरड़ और बहेड़े – आंवला, हरड़ और बहेड़े के समभाग पाउडर का मिश्रण है। ये पचे हुए भोजन के अवशिष्ट पदार्थ को सरलता से पेट से बाहर निकाल देता है। साथ ही शरीर पर इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। आप चाहें तो इसे गर्म पानी में डालकर काढ़ा भी बना सकते हैं।
लहसुन – अगर आप चाहती हैं कि आपका पेट सुबह घंटों टॉयलेट में बैठने की बजाय आसानी से और जल्दी साफ हो जाए तो खाने में लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सख्त मल को मुलायम कर आपकी आंतों से आसानी से बाहर करतेे हैं। इसे आप भूनकर या फिर कच्चा खा सकती हैं। यह आपकी बॉडी के लिए और कई तरह से फायदेमंद होता है।
सेब का सिरका – सेब का सिरका डाइजेशन को दुरूस्त करके आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करने की ताकत रखता है। इसके औषधीय गुण पेट की हर समस्या के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं। आपको सेब का सिरका रोजाना खाने से पहले 2 चम्मच आधे कप पानी में मिलाकर सुबह और शाम लेना है।
पेट साफ न होने पर अपनाएं ये उपाय –
-भिगोई हुई अलसी का पानी पिएं और अलसी चबाकर खाएं।
-एक चम्मच ईसबगोल की भूसी दूध में या पानी में मिलाकर पिएं।
-थोड़ी सी किशमिश या मुनक्का पानी में भिगो दें। यह पानी पी लें और किशमिश/मुनक्का खाएं।
-दूध में 2-3 अंजीर उबाल लें। गुनगुना दूध पिएं और अंजीर खा लें।
शहद और नींब – नींबू में कई प्रकार के गुण होते हैं, जो पेट को साफ करने में मददगार हो सकते हैं। शोध के अनुसार नींबू में पाया जाने वाला एसिड पेट से मल को साफ करने में मददगार हो सकता है। साथ ही कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम भी कर सकता है।
-एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
-इस मिश्रण में नमक और शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
-रोजाना सुबह इस मिश्रण का सेवन किया जा सकता है।
अजवाइन- एक चम्मच अजवाइन पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच अदरक पाउडर रोज सुबह-शाम इस मिश्रण को हल्के गर्म पानी के साथ लें। अजवाइन में एंटेलमिंटिक गुण पाए जाते हैं, तो आंतों में रहने वाले पैरासाइट्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसका उपयोग डाइजेस्टिव एंजाइम की गतिविधि को बढ़ाने का काम कर सकता है, जिससे सही पाचन में मदद मिल सकती है।
दही – दही के सेवन से गट माइक्रोबायोटा में सुधार किया जा सकता है। साथ ही इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पेट और आंतों से संबंधित) फंक्शन में सुधार करने मददगार हो सकता है। साथ ही दही का सेवन कब्ज और डायरिया की समस्या को ठीक कर पाचन क्षमता को बढ़ाने में लाभदायक हो सकता है।
कच्ची सब्जियों का जूस – फलों और सब्जियों से प्राप्त पॉलीफेनोल, ओलिगोसैकैराइड, फाइबर और नाइट्रेट जैसे जरूरी पोषक तत्वों में प्रीबायोटिक प्रभाव पाया जाता है, जो गट माइक्रोबायोटा फंक्शन में लाभदायक हो सकता है। वहीं, हरी सब्जियां (जैसे गाजर, चुकंदर या पालक) फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं और फाइबर कब्ज जैसी समस्या में राहत पहुंचाकर पाचन प्रक्रिया का आसान बनाने में मदद कर सकता है।
मेथी – मेथी का उपयोग न केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, बल्कि सेहत के लिए भी इसके फायदे देखे गए हैं। यह पेट साफ करने में मददगार हो सकती है। रिसर्च में पाया गया कि इसमें लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो मल को मुलायम बनाकर बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इससे पेट की अन्य समस्याएं जैसे अपच और गैस में भी फायदा मिल सकता है।
अलसी के बीज – एक चम्मच अलसी, एक गिलास दूध, एक गिलास गर्म पानी अलसी के बीजों का पाउडर बना लें। अब एक गिलास दूध या गर्म पानी में अलसी का पाउडर डालें। सोने से पहले इसका सेवन करें।
-इसके अलावा, अलसी पाउडर (10 ग्राम) को सुबह खाली पेट शहद (30 से 40 ग्राम) के साथ भी ले सकते हैं। कब्ज की समस्या में अलसी के फायदे देखे जा सकते हैं, क्योंकि यह आंतों की इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकती है। शोध के अनुसार, अलसी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं, फाइबर मल को निकालने और आंतों की सफाई में मददगार हो सकता है। इससे हम कह सकते हैं कि आंतों और पेट की सफाई में अलसी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं।
तुलसी के पत्ते – तुलसी के पत्तों (10-15) को खाली पेट सुबह-सुबह चबा सकते हैं। तुलसी के रस (आधा चम्मच) के साथ थोड़ा शहद (1 चम्मच) मिलाकर ले सकते हैं। एक गिलास गर्म पानी में तुलसी की 5-6 पत्तियां डालकर पी सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440