सिर्फ ज़मीन हो तो सरकार देगी 2.75 लाख! हल्द्वानी वालों के लिए सुनहरा मौका, जानिए कैसे मिलेगा घर बनाने का पैसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अगर आपका अब तक खुद का घर नहीं है तो यह खबर आपके लिए किसी सौगात से कम नहीं! केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U) के तहत आर्थिक मदद की राशि बढ़ाकर 2.75 लाख कर दी है। पहले जहां यह सहायता 2 लाख थी, अब इसमें 75,000 का इज़ाफा किया गया है। Prime Minister Urban Housing Scheme
इस योजना का सीधा फायदा हल्द्वानी समेत देशभर के शहरी गरीबों को मिलेगा-बशर्ते आपके पास अपनी रजिस्टर्ड ज़मीन हो और सालाना आय 3 लाख से कम हो। सबसे खास बात यह है कि यह योजना उन लोगों के लिए है जिन्हें पहले कभी सरकार से कोई आवास नहीं मिला हो।

यह भी पढ़ें -   पानी में सिर्फ एक चुटकी हल्दी से शरीर, मन और भाग्य पर पॉजिटिव दिखाई देने लगता है

हल्द्वानी नगर निगम की नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि पात्र लाभार्थी नगर निगम कार्यालय में जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ज़रूरी है कि-आवेदक 1 सितंबर 2024 से पहले से उत्तराखंड का निवासी हो, ज़मीन उसके नाम पर रजिस्टर्ड हो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाता हो।

नगर निगम क्षेत्र में 750 लोग इस योजना का फायदा उठा चुके हैं, और फिलहाल 221 नए आवेदनों की DPR शासन को भेजी जा चुकी है। स्वीकृति मिलते ही पैसे सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना त्वचा और ज्योतिष के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है

यह योजना महिला सदस्य के नाम पर या संयुक्त नाम पर घर/भूमि का स्वामित्व प्रदान करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है. इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग श्रेणियों से संबंधित अन्य लोगों को प्राथमिकता दी जाती है.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440