समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर कभी हाथ, कभी पैर और कभी सिर में बेवजह की कंपकंपी या झनझनाहट महसूस होना। किसी हल्की सी वस्तु को उठाने या कुछ लिखने में भी हाथ कांपना। अक्सर हाथ-पैर के कांपने की समस्या आराम करते दौरान भी हो जाती हैं। ऐसे में आपको इसे हलके में नहीं लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि हाथ-पैर के कांपने की समस्या कई बड़ी बिमारियों का संकेत देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस्क्ला यह संकेत बनता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में….
लो ब्लड शुगर: लोग ब्लड शुगर के कारण भी हाथों-पैरों में कंपन होने लगती है। क्योंकि ब्लड शुगर लो होने से बॉडी का स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है।
नींद संबंधी विकार: नींद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के कराण भी रात को सोते समय शरीर कांपने लगता हैं। वायु मार्ग के आंशिक रूप से बंद होने के कारण शरीर में कंपन होता है जबकि नींद सामान्य श्वास पैटर्न को फिर से स्थापित करने की कोशिश करता है।
हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रैशर होने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण हाथ पैर कांपने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्लड प्रेशर चेक करवाना चाहिए।
स्ट्रोक के कारण: इस्कीमिया या रक्तस्राव के कारण मस्तिष्क तक रक्त की आपूर्ति ठीक प्रकार से न होने के कारण स्ट्रोक की समस्घ्या होती है। स्ट्रोक की प्रॉब्लम होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है, जिसके कारण हाथ-पैर कांपने लगते हैं।
विटामिन बी12 की कमी: हाथों और पैरों का कापंना विटामिन बी12 की कमी का संकेत भी हो सकता है। क्योंकि इस दौरान शरीर और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है।
एनीमिया: एनीमिया की समस्या के कारण भी हाथों-पैरों का कांपना आम बात है। क्योंकि एनीमिया की समस्या में बॉडी में खून की कमी हो जाती है और इससे कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










