अगर आप भी घर में या ऑफिस में घोड़ों वाली तस्वीर लगाते हैं तो वास्तु के अनुसार कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु के अनुसार घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना वृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। आपने कई लोगों के घरों में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगे हुए देखी होगी। वास्तुशास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीर का बहुत खास महत्व बताया गया है। अगर आप भी अपने घर में सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें।

मान्यता है कि अगर सही दिशा और सही स्थान पर दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर लगा दी जाए, तो इससे व्यक्ति के जीवन से बुरा वक्त दूर हो भाग्य उसका साथ देने लगता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर से जुड़े कई नियमों के बारें में बताएंगे। जिसे अपनाकर आपका भाग्य भी खुल जाएगा।

इस स्थान में लगाना होगा शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर लिविंग रूम में लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से निजात मिल सकती है और घर में धन आने के अन्य मार्ग खुलने लगते हैं। इससे परिवार के बीच हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं प्रांउ व्यापार मंडल की नगर इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, संजय जोशी बनाए गए सदस्यता अभियान समिति के मुख्य प्रभारी

इस दिशा में लगाना होगा शुभ
दौड़ते हुए सात घोड़े की तस्वीर लगाते वक्त सही स्थान के साथ-साथ सही दिशा का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सात घोड़ों की तस्वीर को उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन से दरिद्रता दूर होने लगती है और जीवन में आने वाली समस्याओं से भी निजात मिलती है।

सात घोड़ों की तस्वीर लगाने के विशेष वास्तु नियम

  1. सात घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके पीछे का बैकग्राउंड उगते हुए सूरज का हो। इस प्रकार की पेंटिंग घर में लगाना शुभ माना जाता है।
  2. घर में सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसे देखकर आनंद का अहसास हो और वह आपको प्रेरित करती हो।
  3. जब भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें लगा रही हैं तब आपको ध्यान देना है कि शांतिपूर्ण भाव के साथ दौड़ते घोड़े चुनें, कभी भी आक्रामक घोड़े की वास्तु पेंटिंग घर में न लगाएं।
  4. सात घोड़ों की तस्वीर में इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि सभी घोड़े बिना किसी बाधा के सीधी रेखा में दौड़ते हुए नजर आ रहे हों। इसे प्रगति का प्रतीक माना जाता है।
  5. हमेशा विषम संख्या में घोड़ों के साथ दौड़ते हुए घोड़ों की एक पेंटिंग चुनें। कभी भी अकेले दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर न लगाएं। तस्वीर में घोड़ों को पूरी तरह से दिखाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें -   खरमास 2025: क्यों रुक जाते हैं सभी मांगलिक कार्य? जानें इस समय क्या करना होता है अशुभ

सफेद रंग के घोड़ो की तस्वीर
सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है एवं यह सफलता और विकास को बढ़ावा देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग के लिए सफेद रंग सबसे उपयुक्त माना जाता है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440