डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को रोकने में मोदी सरकार नाकाम: इंदिरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल पंपों के बाहर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में अलग अलग पेट्रोल पंपों पर नारेबाजी करते हुए देश में बड़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का कहना था कि मोदी सरकार देश में बढ़ रही डीजल पेट्रोल की कीमतों को रोक पाने में नाकाम नजर आ रही है। उनका कहना था कि जब पूरा देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे समय में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता को अतिरिक्त बोझ का सामना करना पड़ रहा है जो एक गंभीर समस्या है। प्रदर्शन करने वालों में एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, हेमन्त बगड़वाल, हरीश मेहता, जगमोहन चिलवाल, हुकुम सिंह कंुवर, विजय सिजवाली, दीपक बल्यूटिया, ललित जोशी, गोविंद बिष्ट ने भी केंद्र सरकार को पेट्रोल डीजल समेत सभी प्रकार की वस्तुआंे में बेतहाशा वृद्धि के लिए दोषी ठहराते हुए आम जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली सरकार बताया। प्रदर्शन में महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, महामंत्री संदीप भैसोड़ा, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, किसान महामंत्री वरुण भाकुनी, युवा कांग्रेस गुरप्रीत सिंह प्रिन्स, गोविंद बगड़वाल, गिरीश पांडे, त्रिलोक कठयात, आशीष कुड़ाई, हिमांशु जोशी, हिमांशु गाँधी, रोहित भट्ट, प्रकाश पाण्डे, देवेश तिवारी, महानगर महामंत्री दीप पाठक, केदार पलड़िया, बहादुर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440