आईजी भरणे ने शिवसेना द्वारा समाज को समर्पित एंबुलेंस को दिखायी हरी झंडी, 5 किमी तक दी जायेगी मुफ्त सेवा

खबर शेयर करें

शिवसैनिकों ने बालासाहेब ठाकरे जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर बांटी खीर

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस कुमाऊं आईजी निलेश आनंद भरणे, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुमाऊं डॉक्टर दयाल तथा प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर शिवसेना द्वारा समाज को समर्पित एंबुलेंस का शुभारम्भ किया। इस मौके पर बालासाहेब ठाकरे जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

शिवसैनिकों ने प्रदेश उपप्रमुख रूपेन्द्र नागर, कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार के नेतृत्व में रेलवे बाजार स्थित कुमाऊ मंडल कार्यालय पर बालासाहेब ठाकरे जी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हुए शहरवासियो को खीर का प्रसाद वितरण किया। साथ ही गरीब और असहाय लोगो के लिए 5 किलोमीटर तक एंबुलेंस मुफ्त सेवा हेतू समाज को समर्पित की एंबुलेंस की शुरूआत की।

यह भी पढ़ें -   ब्रेकिंगः हल्द्वानी के रेलवे बाजार में नाली किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

इस मौके पर अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं बालासाहेब ठाकरे जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनो क्रांतिकारियों ने समाज के और देश के लिए अपना भरपुर योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद करते हुए उनके बताएं हुए मार्गो पर आज के युवाओं को चलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   रेलवे का होली तोहफा! स्पेशल ट्रेनों की बाढ़, भीड़ से मिलेगी राहत — पूरा शेड्यूल देखें

कार्यक्रम में प्रदेश उपप्रमुख रूपेन्द्र नागर, कुमाऊँ मंडल प्रमुख हेमंत कुमार, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, कालाढूंगी विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी ब्लॉक प्रमुख सूरज आर्य, लालकुआं विधानसभा प्रभारी चंदन राणा, कुमाऊं मंडल सचिव पदम पाल, सरजू प्रसाद पांडे, जिला कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी, पूरन सागर, राधा कृष्ण गुप्ता, संजय चैहान, व्यापारी नेता लाला जायसवाल, हर्षवर्धन पांडे, पार्षद मनोज जोशी, हेमंत शर्मा मोना, गोविंद, विवेक शर्मा पंडित, दीपक पांडे, नीरज नैनवाल, चिराग सहित अन्य शिव सैनिक मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440