देहरादून में सरपंच अमरदीप वाल्मीकि का सम्मान! सफाई आयोग उपाध्यक्ष और सीएम धामी से मुलाकात कर समाज की समस्याएं रखीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वाल्मीकि समाज की आवाज़ को बुलंद करते हुए हल्द्वानी के नव-निर्वाचित वाल्मीकि पंचायत महासभा सरपंच अमरदीप वाल्मीकि को देहरादून में सफाई आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने समाज की समस्याएं सीधे तौर पर आयोग के समक्ष रखीं और समाधान की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच अमरदीप ने साफ शब्दों में कहा कि समाज आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को स्थायी नौकरी, शिक्षा में आरक्षण, एवं समाज के युवाओं को सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस पर सफाई आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि समाज से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस सम्मान समारोह में सरपंच अमरदीप के साथ राहत मसीह, राजपाल पवार, जय प्रकाश, रामू भारती, दीपक वासू जैसे कई प्रमुख समाजसेवी व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री धामी से भी की मुलाकात
देहरादून प्रवास के दौरान अमरदीप वाल्मीकि ने प्रदेश के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने वाल्मीकि समाज की जमीनी समस्याओं को विस्तार से रखा।

सीएम धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही विशेष योजना बनाकर समाज को मुख्यधारा में लाने के प्रयास किए जाएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440