समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांधी ग्राम रोड निवासी युवक ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया बाद में आरोपी ने नाबालिग का जबरदस्ती गर्भपात भी करवाया। मामले के खुलने के बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 21 जून को गांधी ग्राम रोड निवासी 17 वर्षीय नाबालिग युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पुलिस को उन्होंने बताया ओवेस कुरैशी निवासी इरफान वाली गली गांधीग्राम उनकी बेटी को आते जाते परेशान करता था। एक दिन आरोपी ने मौके का फायदा ने उठाकर घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद आरोपी नाबालिग के घर आकर प्रेगनेंसी किट देकर चला गया। प्रेगनेंसी किट से नाबालिग को पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग पर गर्भपात का दबाव बनाया। दवा देकर उसकी इच्छा के बगैर उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इधर पुलिस ने नाबालिग युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी ओवेश कुरैशी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना नगर कोतवाली प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



