हल्द्वानी में मेयर गजराज बिष्ट समेत 60 पार्षदों ने ली शपथ, खेल मंत्री रेखा आर्या भी रही मौजूद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश भर के सभी नगर निगमों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया. इसी क्रम में रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में  में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जहां हल्द्वानी नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर के साथ 60 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट को मेयर पद की शपथ दिलाई. मेयर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ समारोह मे बडी संख्या में लोग साक्षी बने।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर गजराज बिष्ट ने कहा पूरा शहर कैसे स्वच्छ रहे और देश के अग्रणी स्थान पर कैसे आए ये उनका मिशन है। हल्द्वानी की जनता के साथ मिलकर अपने इस महानगर रूपी घर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे. उन्होंने कहा उनकी इच्छा है कि हल्द्वानी शहर को और खूबसूरत शहर बनाया जाये.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रतिभाग किया। शपथ समारोह के बाद खेल मंत्री ने मेयर को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

शपथ ग्रहण समारोह में विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डा0 अनिल कपूर डब्बू, बेला तोलिया, आनंद सिंह दरम्वाल, तरूण बंसल, प्रकाश रावत, प्रदीप बिष्ट, मजहर नईम नवाब, सुरेश भटट, रंजन बर्गली, दिनेश आर्य, प्रमोद बोरा, अजय राजौर, प्रदीप जनौटी के साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही सैडकों की संख्या में गणमान्य एवं नगरवासी मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440