हल्द्वानी में 19 साल का लड़का अवैध बंदूक के साथ दबोचा गया, ट्रांसफार्मर के पीछे छुपा था ’शूटर’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक 19 वर्षीय युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   राजस्थान से साइबर ठगी का फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

24 मई को थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने कोल्टेक्स से हल्द्वानी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 12 बोर की पौनिया बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -   8 अपै्रल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आरोपी की पहचान विनोद चंद्र आर्य (उम्र 19 वर्ष), निवासी ब्यूराखाम टंगर, काठगोदाम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस ऑपरेशन में अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद और कांस्टेबल करतार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440