
समाचार सच, हत्द्वानी। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को गति दे दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव हल्द्वानी प्रवास पर हैं और लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
शनिवार को कैप्टन पादव ने बमौरी ब्लॉक और हल्द्वानी ग्रामीण ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर अभियान की महत्ता पर चर्चा की। इसके बाद स्वराज आश्रम में युवक कांग्रेस और छैन्य की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छैन्य के नए जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
केएन यादव ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में लोकतंत्र की मजबूती के लिए यात्राएं कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संगठन सूजन अभियान के जरिए आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। यह अभियान कई राज्यों में सफल साबित हुआ है और अब उत्तराखंड में भी इसे मजबूती से तागू किया जाएगा।ष्
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सरदार सतनाम सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। कैप्टन यादव ने कांग्रेस की मिल रहे समर्थन और सहयोग के लिए आभार जताया।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विश्वास जताया कि कैप्टन यादव के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा और मिशन 2027 में निश्चित विजय मिलेगी।
बैठकों का सफल संचालन बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी और युवा नेता हेमंत साहू ने किया। वहीं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कैएन यादव का प्रवास जारी रहेगा और वे कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करते रहेंगे।
कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश ललित जोशी, भोला दत्त भट्ट, खजान पांड, संजय किरौला, सुमित्तर भुल्लर, मुकुल बलुटिया, विनीद दानी, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, विनोद कुमार पिनु, राजेंद्र बिष्ट, गजेंद्र गोनिया, प्रदीप नेगी, विशाल भोजक, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, सावन पथनी, संजय जोशी, राजकुमार, मयंक गुप्ता समेत कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और कैप्टन यादव का जोरदार स्वागत किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440