हल्द्वानी में फल-सब्जी आढ़ती को उसी के मुनीम ने लगाया लाखों का चूना, 79 लाख गबन कर खरीद दिए 2 ट्रक, कार, बाइक और घर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं की सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी में फल सब्जियों के एक आढ़ती को उसी के मुनीम ने लाखों का चूना लगा दिया है। आरोपी मुनीम ने आढ़ती के 79 लाख रुपये गबन कर उसे 2 ट्रक, कार, बाइक और हल्द्वानी में घर भी खरीद लिया है। आढ़ती को इस धोखाधड़ी की जानकारी ऑडिट कराते समय सामने आई। फिलहाल पीड़ित आढ़ती ने आरोपी मुनीम के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छड़ायल सुयाल मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी घनश्याम शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बड़ी मंडी में मैसर्स मोहित श्याम एंड कम्पनी के नाम से सब्जी व फल की आढ़त है। आढ़त में गुनियाखेत नैनीताल मुक्तेश्वर निवासी रोहित पडलिया मुनीम के तौर पर काम करता था। आढ़त की असल मालकिन घनश्याम की पत्नी दीपा शर्मा हैं। सामाजिक और राजनैतिक कार्यों की वजह से घनश्याम आढ़त पर नहीं बैठ पाते थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठा कर रोहित बैंक चेक पर उनकी पत्नी के हस्ताक्षर कराता रहा और चेकों को अपने व अपने करीबियों के खाते में ट्रांसफर कराता रहा। रोहित वर्ष 2018 से आढ़त में काम कर रहा था। घनश्याम पिछले वर्ष अगस्त से लगातार आढ़त पर बैठने लगे तो इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें -   पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहन सीज

तहरीर में उनका कहना है कि आठ माह के खातों, कैश बुक, बैंक डिटेल और रोजनामचे की जांच की तो 8,24,000 रुपये का हिसाब नहीं मिला। रोहित जिन चेकों को अपने खातों में ट्रांसफर करता उन्हें आढ़त के लेजर, कैशबुक व बैंक की स्लिप में जमा दर्ज दिखा देता था. जब पूरे मामले की उन्होंने ऑडिट की तो 79 लाख रुपये का गबन का मामला सामने आया। आरोप है कि इस रकम से मुनीम ने दो ट्रक, एक कार, एक मोटर साइकिल खरीदी और 20 25 लाख रुपये उसने अपने घर बनाने में खर्च किए।

यह भी पढ़ें -   CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऐसे करें चेक

कोतवाली पुलिस ने घनश्याम की तहरीर पर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440