हल्द्वानी में अब यहां बंद मकान पर लगायी सेंध, लाखों के जेवरात उड़ाए

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है और चोर बेखौफ होकर खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों को पुलिस का डर और खौफ नहीं है। यहां दो नहरिया के पास एक पाश इलाके के बंद मकान पर 15 अगस्त को शातिर चोरों ने सेंध लगा दी है। बदमाश उनके वहां से लाखों के जेवरात चुरा कर ले गये है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीने से कितने फायदे होते है

पुलिस को सौंपी तहरीर में दो नहरिया बलवंत कालोनी निवासी कृष्ण पांडे पुत्र नारायण दत्त पांडे ने कहा है कि वह बीती 15 अगस्त को घर में ताला लगा कर शहर से बाहर चले गये थे। इस बीच चोरों ने बंद घर में धावा बोल दिया। इसका पता 16 अगस्त को लगा जब में घर वापस आया जब उन्होंने देखा तो वह सहम गये। मकान के ताले टूटे और अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोर उनके वहां से लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े हैं।

यह भी पढ़ें -   5 अपै्रल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440