हल्द्वानी में 13 सितम्बर को लगेगी व्यापारी चौपाल, स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर बनो का होगा आह्वान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 13 सितम्बर, शनिवार को रुद्राक्षी बैंकट हॉल, हल्द्वानी में व्यापारी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित हिंदू धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि व्यापारी चौपाल का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों को एक मंच पर लाना, सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना और स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर बनो के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इस दौरान ढोकल फॉर लोकल-आत्मनिर्भर भारत की शपथ के साथ हालिया जीएसटी सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   7 अपै्रल २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील सिंधी करेंगे। व्यापारी चौपाल दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें आई टेस्ट, हार्ट टेस्ट और फिजिशियन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि व्यापारी और आमजन इसका लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें -   राजस्थान से साइबर ठगी का फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेश बिष्ट प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, प्रदेश संयोजक ठेला बेंडर संगठन प्रमोद अग्निहोत्री, जिला संगठन महामंत्री राघवेंद्र चौहान ग्रामीण नगर अध्यक्ष अजय डंगवाल, महामंत्री भरत बगरवाल, अवध बिहारी शर्मा, प्रदेश मार्गदर्शक, प्रदेश युवा महासचिव पंकज जोशी, जिला सचिव चित्रेश जायसवाल सहित मातृशक्ति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति चौपाल और प्रदेश अध्यक्ष बीनू जायसवाल मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440