हल्द्वानी रोडवेज में यात्री का उच्चके ने जेब से उड़ाया मोबाइल फोन, आप भी रहे सावधान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अपराधियों के हौंसले नगर में दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं अपराध करने वालों के मन में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। अपराधी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। नगर में व्यवस्तम रहने वाले रोडवेज स्टेशन पर खड़े एक यात्री के जेब से मोबाइल फोन निकालकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप मामले की कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

राजेंद्र सिंह रावत पुत्र देव सिंह रावत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीते दिवस किच्छा से रानीखेत जाने के लिए हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पहुंचा जहां वह रानीखेत जाने वाली बस का इंतजार करने लगा। तभी एक युवक उसके पास आया और उसकी जेब में रखा मोबाइल निकाल कर भागने लगा। पीड़ित को इसका आभास हुआ तो उसने शोर मचाया और युवक का पीछा भी किया। लेकिन तब तक वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी युवक के हाथ में सुमित लिखा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440