हल्द्वानी में नगर निगम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया, दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान जारी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने राजपुरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां बनी अवैध दुकान और तीन सेट हटाए।

नगर निगम के अनुसार, यह जमीन सरकारी संपत्ति के तहत आती है, लेकिन कुछ लोगों ने यहां अवैध रूप से दुकानें और मकान बना लिए थे। प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाए गए, जिसके बाद शनिवार को निगम की टीम ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -   5 अपै्रल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें -   ग्वालदम में फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़, प्रशासन की छापेमारी में उजागर हुई गंभीर लापरवाही

क्या है निगम की योजना?
नगर निगम ने साफ किया है कि भविष्य में भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440