समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, चोर लगातार वरदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में असफल साबित हो रही है, इसी क्रम में मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को खंगाल कर लाखों के जेवर व नगदी उड़ा दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी केे अनुसार मुखानी थाना में आने वाली दुर्गेश कालोनी में रहने वाले रवि तिवारी 11 अगस्त को अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। 15 अगस्त की शाम जब वह वापस लौटे तो घर का नजारा देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी, घर के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर उधर फैला हुआ था, जबकि नगदी के अलावा लाखों के जेवर गायब थे। रवि के अनुसार चोरों ने उनके घर से आधा तोलास वजनी सोने के टॉप्स, एक तोला वजनी सोने की चूड़ियां, लैपटॉप, मोबाइल, आईफोना, घड़ी, टाइटन का रागा, कैसियो, परफ्यूम, व 75 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रवि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













