कोरोना काल में ऐसे बढ़ाएं अपने शरीर की इम्यूनिटी को…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कोरोना की इस दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण अपनी रफ्तार पकड़ी है ऐसे में अब जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं और खुद को अंदर से मजबूत बनाएं ताकि आप आसानी से बीमार न पड़ें।

कोरोना वायरस से क्या बच्चे, क्या बड़े सभी डरे हुए हैं। एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों का कहना है कि जिनके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत है, वे इसका सामना अच्छी तरह से कर सकते हैं। वैसे, इम्यून सिस्टम एक-दो दिन या एक-दो हफ्तों में मजबूत नहीं होता। इसके लिए आपको नियमित रूप से अपने खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। लेकिन यह भी सच है कि कोरोना आखिरी वायरस नहीं है, आगे भी कई जानलेवा वायरस आएंगे। जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं और खुद को अंदर से मजबूत बनाएं ताकि आप आसानी से बीमार न पड़ें।
इन लोगों की इम्यूनिटी होती है कमजोर
-किडनी, कैंसर, डायबीटीज, दिल की बीमारी आदि के मरीज का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसलिए इन्हें ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। चूंकि आजकल शुगर की बीमारी काफी कॉमन है और लोग इसके लिए लापरवाह भी होते हैं। इसलिए इन्हें अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान जरूर देना चाहिए।

  • 60 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्ग (इनका इम्यून सिस्टम कमजोर होना शुरू हो चुका होता है) और बच्चे (इनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं हुआ होता) कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से रोग के ज्यादा शिकार होते हैं। बच्चों के मामलों में पैरंट्स को ध्यान देने की जरूरत होती है।
    इनके सेवन से बनेंगे अंदर से मजबूत
  • लहसुन काफी मात्रा में ऐंटिऑक्सिडेंट बनाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसमें एलिसिन नामक ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर को इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम बनाता है।
  • पालक में फॉलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ कोशिकाओं में मौजूद डीएनए की मरम्मत का भी काम करता है। फाइबर, आयरन, विटमिन-सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाए रखता है।
  • मशरूम वाइट ब्लड सेल्स को सक्रिय करने में सहायक होता है। इसमें सेलेनियम नामक मिनरल, ऐंटिऑक्सिडेंट तत्व, विटमिन-बी, रिबोफ्लेविन और नाइसिन नामक तत्व पाए जाते हैं।
  • ठंडी बोतल फ्रिज से सीधे निकालकर पीने से बचें। गर्मियों में घड़े का पानी और सर्दियों में गुनगुना पानी बेहतर विकल्प है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से गले के अंदर मौजूद म्यूकस खुरदरा हो जाता है। इससे बैक्टीरिया या वायरस को शरीर के अंदर पहुंचकर इंफेक्शन पैदा करने का मौका मिल जाता है। इसलिए ध्यान रखना जरूरी है।
    लाइफस्टाइल में करें बदलाव
  • रोज 45 मिनट से 1 घंटे तक का ब्रिस्क वॉक या फिर कोई भी ऐरोबिक्स एक्सर्साइज करनी चाहिए।
  • रात में सोते समय गुनगुने पानी से गरारे करें। दिन भर बाहर रहने से भी वायरस या बैक्टीरिया नाक और मुंह के माध्यम से गले तक पहुंचता है। वह गरारे से खत्म हो जाएगा।
  • योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हर दिन 15 मिनट से 30 मिनट तक अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार करने से फायदा होता है।
  • पर्याप्त नींद जरूर लें। आपकी लाइफ कितनी भी बिजी हो, नींद के साथ समझौता न करें। यह देखा गया है कि जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं वे ज्यादा बीमार होते हैं।
  • वजन को नियंत्रित रखें। ओवरवेट होने पर शरीर के तमाम तंत्र पर बुरा असर पड़ता है जो इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है।
  • स्मोकिंग और शराब पीने की लत शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है।
    इन उपायों से भी बढ़ेगी इम्यूनिटी
    गिलोय का रस या काढ़ा

    करीब चार इंच लंबाई में गिलोय का तना लें। उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। फिर चार कप पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी के साथ उस पेस्ट को उबाल लें। यह ध्यान रखें कि ढक कर नहीं उबालना है। जब उबलते हुए एक कप बच जाए तो उसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पीना है।
    आंवले का चूर्ण
    आधा चम्मच आंवले का चूर्ण एक चम्मच शहद के साथ सुबह खाली पेट पीने से फायदा होगा। इससे इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और पाचन भी सही होगा।
    त्रिफला चूर्ण
    आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण, गुनगने पानी के साथ शाम में लें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440