अधिक पैसे के लालच में राजमिस्त्री बना स्मैक तस्कर, आया पुलिस की गिरफ्त में, 103 ग्राम स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ड्रग स्मगलरों के खिलाफ सफलता प्राप्त करते हुए यातायात नगर चौकी क्षेत्र से हल्द्वानी निवासी एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य की 103 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू, 520 रुपये की नगदी बरामद करने के अलावा तस्करी में प्रयुक्त की गयी मोटर साइकिल स्पलेण्डर संख्या यूके 04एन, 8983 जब्त की गयी है। तस्कर को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह एक राजमिस्त्री है और अधिक पैसे के लालच में वह स्मैक का अवैध कारोबार करने लगा था।

शनिवार को बहुद्देशीय भवन के सभागार में पत्रकारों को उक्त मामले पर बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र चौधरी की टीम बीते दिन करीब साढ़े चार बजे क्षेत्र में शांति व्यवस्था व चैंकिग अभियान पर थे। जैसे ही टीम टीपीनगर के अन्दर से चैकिंग करते हुए विजलीघर के सामने से होते हुए सतवाल पैट्रोल पम्प की ओर बढ़े तो कमल रेस्टोरेन्ट के बाहर एक व्यक्ति सफेद कुर्ते पैजामा पहने दिखाई दिया। जैसे ही उसने पुलिस टीम को देखा तो वह सकपका कर कमल रेस्टोरेंट के अंदर घुस गया। टीम को संदेह होने पर तत्परता से रेस्टारेंट के अंदर पहुंच गयी और उसे घेर लिया। टीम द्वारा तलाशी लेने में उसके पास से एक पारदर्शी पन्नी निकली, जिसमें 103 ग्राम अवैध स्मैक तथा 1 इलेक्ट्रानिक तराजू व 520 रूपये नगदी भी बरामद हुए तस्करी में प्रयुक्त की गयी मोटर साइकिल स्पलेण्डर संख्या यूके 04एन, 8983 जब्त की गयी है।
पूछताछ मेें उसने अपना नाम मोहम्मद मिक्की वारसी पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास थाना बनभूलपुरा बताया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त राजमिस्त्री का कार्य करता है। पूछताछ में उसने बताया है कि अधिक पैसो के लालच में स्मैक तस्करी करना शुरू कर दिया एवं बहेड़ी बरेली के तस्करो से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर स्वयं के इलैक्ट्रॉनिक तराजू से पुडिया बनाकर ग्राम के हिसाब से जैसा ग्राहक मिले उसी के अनुसार 4 से 5 हजार रूपये में बेच देते है। अभियुक्त इससे पहले थाना बनभूलपुरा व थाना हल्द्वानी से स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है।
इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पांच हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की हैं।
पुलिस टीम: कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़, कानि0 त्रिलोक रौतेला, अनिल गिरी, अशोक रावत, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप, नवीन राणा।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440