शाबाश हल्द्वानी की रिनिशा! वुशू चौंपियनशिप में फिर लहराया परचम, अब तक 14 गोल्ड जीतकर रच डाली मिसाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। हल्द्वानी की 14 वर्षीय रिनिशा लोहनी ने देहरादून में आयोजित राज्य वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रिनिशा की यह अब तक की 14वीं स्वर्णिम जीत है, जो उनके अनुशासन, मेहनत और लगन का परिचायक है। रिनिशा की सफलता की यह कहानी अभी जारी है, और आने वाले समय में उनसे और भी ऊंची उड़ानों की उम्मीद की जा रही है।

रिनिशा का जन्म 2 दिसंबर 2011 को हुआ और उन्होंने महज आठ वर्ष की उम्र में वर्ष 2019 में जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स अकादमी से अपने सफर की शुरुआत की। इस सफर में उन्हें अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु खिलाड़ी रहे विनोद लखेरा का मार्गदर्शन मिला, जिन्होंने 2019 में भारत के लिए रजत पदक भी जीता था।

उनकी पहली बड़ी उपलब्धि 2019 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक के रूप में सामने आई। इसके बाद 11वीं साउथ एशियन कराटे चौंपियनशिप में भारत सहित पांच देशों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए उन्होंने पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया। 2022 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय साम्बो चौंपियनशिप में भी उन्होंने सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध

मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय जुजुत्सु चैंपियनशिप में रिनिशा ने तीन वर्गों में भाग लेते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। अब तक उनके खाते में कुल 14 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा जिला प्रशासन द्वारा भी सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे अंडर-14 श्रेणी की नेशनल जुजुत्सु चौंपियन हैं और आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा हैं। उनके पिता नवीन लोहनी रोडवेज आरएम ऑफिस में कार्यरत हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440