
समाचार सच, हल्द्वानी। राम चरण शरणम् ट्रस्ट तत्वावधान में यहां ऊंचापुल स्थित श्री राम वाटिका बैंक्वेट हॉल चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर जहां एक ओर श्रीकृष्ण की लीलाओं पर श्रद्धालुजन मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे वहीं दूसरी ओर भगवान कृष्ण-राधा की भव्य झांकी के साथ उत्साह से फूलों की होली खेली।
कथा व्यास श्री संजय कृष्ण ठाकुर जी ने भगवान श्री कृष्ण जी के द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें दिन भगवान श्री कृष्ण की सर्वाेपरि लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया।
कथा में आज सुन्दर सुदामा-कृष्ण जी की झांकी ने सबका मनमोह लिया एवं सभी भक्तों ने राधाकृष्ण जी की भव्य झांकी के साथ बहुत ही उत्साह से फूलों की होली खेली।
ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी नयनदास जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय रहते हैं, इतिहास इसका साक्षी है।
कथा में मुख्यरूप से ट्रस्ट के संयोजक एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, संरक्षक श्रीमती कुसुम रावत, जगदीश रावत, यजमान सुभाष जोशी, शंकर दत्त जोशी, ललित मोहन जोशी, गोपाल भट्ट, मनोज भट्ट, पं0 कमलेश पाण्डेय, पं0 लाखन पाण्डेय, पं0 प्रमोद जोशी, जमन सिंह निगलटिया, पियूष पडलिया, भोला दत्त भट्ट, पार्षद प्रमोद पंत, मनोज जोशी सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















