हल्द्वानी के इस क्षेत्र में दिनदहाड़े गुलदार ने किया कुत्ते का शिकार, बछड़े पर किया हमला, गांववासी दहशत में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के लामाचौड़ व कुसुमखेड़ा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को एक बाघ लगातार दिखाई दे रहा है। आज सोमवार को क्षेत्र के देवपुर देवका में दिनदहाड़े बाघ ने कुत्ते का शिकार कर दिया। साथ ही गांव में बछड़े पर हमला करके उसे घायल किया है। इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी दहशत हैं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में विभाग को सूचित किया है। करीब दो घंटे होने जाने के बाद भी वन विभाग की टीम ना पहुंची थी। जिस पर ग्रामीण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने करीब 4 बजे वहां पहुंच कर मौके का जायजा लिया। एक सप्ताह पूर्व भी लामाचौड़ क्षेत्र के भी बाघ देखा गया था।

यहां कमलुवागांजा चौराहा के निकट देवपुर देवका लालपुर गांव निवासी स्कूटर मैकेनिक सुरेन्द्र मौर्य पुत्र मोहन स्वरूप ने बताया कि आज सोमवार को करीब 10.30 बजे उसकी दादी नरमा देवी खेत में गयी थी, तभी उन्होंने कुत्ते के बच्चों की चीखने की आवाज सुनायी दी तो वह डंडा लेकर भागी और हल्ला करते हुए झाड़ियों में डंडा चलाया तो गुलदार वहां से आगे की और भाग गया। नरमा ने देखा कि मौके पर गुलदार ने दो कुत्ते के बच्चों को मारा है। बाद करीब दिन में 1 बजे फिर वही गुलदार उनके घर के पास आया और बाहर बंधी गाय की बछिया पर हमला कर दिया। शोरगुल सुन कर नरमा की बहु देवकी देवी बाहर आयी तो वह घबरा गयी उसने देखा कि बछिया के पास गुलदार खड़ा है, तो वह चीखने व चिल्लाने लगी, उनकी चीख पुकार के बाद उनके घर में आये मेहमान भी बाहर आ गये और शोरगुल करने लगे। शोरगुल सुनकर गुलदार वहां से बछिया को छोड़ कर भाग गया। गुलदार ने बछिया के पांव में पंजा मार उसे घायल किया है।

यह भी पढ़ें -   तड़के की खामोशी चीरती आगः देहरादून में ट्रक पलटते ही धधकी सड़क, बाल-बाल बची जान

पिछले करीब एक हफ्ते से लामाचौड़ क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में गुलदार लगातार दिख रहा है। आज की इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीण लोगों भारी दहशत बनी हुई। सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम न पहुंचने पर ग्रामीणों भारी रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने बताया की वन विभाग की टीम करीब चार बजे घटना स्थल पहुंची है। जांच पड़ताल के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में बाघ के मूवमेंट की बात स्वीकारी है और ग्रामीणों को अलर्ट रहने भी कहा है। इधर वन अधिकारियों ने बताया कि बाघ के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने और बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। आबादी के समीप बाघ नहीं आए इसके लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440