उत्तराखण्ड के इस शहर में कट्टे में मिला युवती का शव, फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवती की बेरहमी से हत्या की गई। शहर के बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि के पुल के पास हाईवे पर एक कट्टे में युवती का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि लड़की के गले में निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

बहादराबाद थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि सुबह के समय सूचना मिली की पतंजलि पुल के पास रुड़की की ओर एक युवती का शव कट्टे में मौजूद है। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। श्री चौहान ने बताया कि युवती की उम्र 20 से 25 साल के करीब है और गले पर भी निशान पाए गए हैं।

लड़की की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई गई है और हाईवे पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं, ताकि युवती की शिनाख्त हो सकें। युवती की हत्या कैसे की गई है, किसने उसे फेंका है, इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

In this city of Uttarakhand, the dead body of a girl was found in a bag, sensation spread, police engaged in identification

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440