इन टिप्स के द्वारा कड़ाही पूरी तरह साफ हो जाएगी और इसकी पुरानी रंगत लौट आएगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी। किचन में अगर सबसे ज्यादा किसी चीज़ का इस्तेमाल होता है तो वो है कड़ाही। रोज कम से कम दो बार तो हर घर में इसका उपयोग किया जाता ही है। रोजाना तेल के यूज के चलते कड़ाही में कई बार काफी चिकनापन और कालापन जम जाता है। अगर रोजाना कड़ाही को ठीक से साफ नहीं किया जाए तो धीरे-धीरे ये दाग काफी जिद्दी हो जाते हैं और कड़ाही एकदम काली नजर आने लगती है। ऐसे में इसे साफ करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है।

आप के किचन की कड़ाही भी अगर चिकनी और काली हो गई है तो कुछ घरेलू तरीके इसे आसानी से क्लीन कर सकते हैं। इन टिप्स से कड़ाही पूरी तरह साफ हो जाएगी और इसकी पुरानी रंगत लौट आएगी।

कड़ाही क्लीन करने के टिप्स

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी

नमक और नींबू –
हर किचन में दो चीजें आसानी से मिल जाती हैं एक है नमक और दूसरा नींबू। इन दोनों ही चीजों से काली, चिकनी कड़ाही को एकदम साफ किया जा सकता है। पहले कड़ाही में 3-4 गिलास पानी डालें और गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। इसमें 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच सर्फ डाल दें। गैस को फुल फ्लेम पर रखें और पानी उबलने दें। 5 मिनट बाद गैस बंद करें और स्क्रब से रगड़कर कड़ाही साफ करें, इसकी चमक लौट आएगी।

बेकिंग पाउडर –
खाने का सोडा सिर्फ डिशेस का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, आपकी कड़ाही को भी चमका सकता है। एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें बेकिंग सोडा और नमक डालें। गर्म पानी में गंदी कड़ाही डाले और कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद इसे टूथब्रश की मदद से घिसकर साफ कर लें। कड़ाही चमक जाएगी।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

कास्टिक सोडा –
कड़ाही की पुरानी रंगत लौटाने में कास्टिक सोडा भी काफी असरदार होता है। इसे पहले गर्म पानी में मिक्स करें और फिर कड़ाही को उसमें डाल दें। इसके बाद ब्रश की मदद से कड़ाही की गंदगी और कालेपन को घिसकर साफ करें। कड़ाही साफ करते वक्त हैंड ग्लब्स पहनें, क्योंकि कास्टिक सोडा हाथों को नुकसान पहुंचा सकता है।

विनेगर –
कड़ाही की चमक दोबारा लौटाने में विनेगर भी असरदार हो सकता है। पहले पानी गर्म करें और उसमें एक कप सिरका डाल दें। इसके बाद पानी में 2 चम्मच नींबू रस मिलाएं और उसमें गंदी कड़ाही को डाल दें। इसके बाद सैंड पेपर या स्क्रब ब्रश से कड़ाही को घिसकर साफ कर लें। कड़ाही पहले जैसी दिखने लगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440