उत्तराखण्ड में हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, मां-बाप को बनाया बंधक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले खानपुर थाना क्षेत्र में देर रात हथियार बंद बदमाशों ने एक घर में डकैती डाली है। बदमाश मां-बाप को बंधक बनाकर माल लूट लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी श्यामपाल सैदाबाद खानपुर रोड में बनाए गए अपने मकान में पत्नी मंतलेश व छोटा बेटा रोहित के साथ रहते हैं। जबकि बड़ा बेटा राहुल, पत्नी व छोटे बच्चे के साथ गांव के पुराने मकान में रहता है। बीती रात रोहित छत पर और उसके माता-पिता नीचे आंगन में लेटे थे।

बताया जा रहा है कि करीब 12 बजे तमंचे, बंदूक से लैस 8-9 बदमाश पीछे की तरफ से छत पर चढ़े और हथियारों के बल पर रोहित को आतंकित कर उसे नीचे लाए। नीचे उनका कुत्ता भौंकने लगा तो उन्होंने रोहित से पहले उसे बंधवाया। इसके बाद उसे माता-पिता के साथ एक कमरे में ले गए। वहां रोहित और उसके पिता के हाथ पीछे बांध दिए और रोहित को गोली मारने की धमकी लेकर देकर घर में मौजूद रुपये, गहनों आदि की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   खटीमा गोलीकांड की बरसी पर छलका आंदोलनकारियों का दर्द, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बोले- गैरसैंण राजधानी का सपना अब भी अधूरा

बदमाश करीब तीन से साढ़े तीन घंटे उनके घर में रहे। इस दौरान उन्होंने घर में मौजूद करीब 16-17 हजार रुपए की नकदी, मंतलेश के कान में पहने सोने के कुंडल, पैरों की चांदी की पाजेब ले ली। इसके बाद बदमाश घर में खड़ी उन्हीं की आल्टो कर लेकर चले गए। जाने से पहले बदमाशों ने उनका फोन नंबर लिया, और धमकी दी कि सुबह में वे फोन से जहां कहेंगे, वहां 5 लाख रुपए पहुंचाने होंगे अन्यथा वे दोबारा जाकर रोहित को गोली मार देंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी का ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को हो सकती है सुनवाई; साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग

उनके जाने के बाद मंतलेश ने पति और बेटे के हाथ खोले। इसके बाद उन्होंने बड़े बेटे राहुल और पुलिस को सूचना दी। खानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है। पुलिस डकैतों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440