जीजीआईसी शक्तिफार्म में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ, 13 सौ बालिकायें सीखेंगी आत्म रक्षा के गुर

खबर शेयर करें


समाचार सच, उधमसिंह नगर/शक्तिफार्म। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किशोरियों के लिये आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ शक्तिफार्म जी0जी0आई0सी0 में किया गया। इस योजना के तहत जनपद के चयनित 13 स्कूलों की 1300 बालिकाओं को राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षकों द्वारा 7 दिवसीय आत्म सुरक्षा के गुर सिखायें जायेंगे

गुरूवार को शिविर का शुभारम्भ जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य शशिकला सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, अधिशाषी अभियन्ता श्रीमती प्रतिभा कोली, बाल विकास परियोजना आधिकारी, डॉ मंजुलता यादव राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी डायरेक्टर रोहित यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आज प्रथम दिन बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रशिक्षणकर्ता लक्ष्मी दत्त भट्ट द्वारा दिया गया। साथ ही एकेडमी के निदेशक रोहित यादव द्वारा बच्चों को सेल्फ डिफेंस वाइटल पायंट्स के बारे में जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण मिशन से जिला समन्वय जया नयाल, गौरा शक्ति महिला हेल्पलाइन से ज्योति शर्मा आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440