श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजा भक्ति का स्वर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। श्री गिरिजा देवी सनातन सेवा समिति, हल्द्वानी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ प्रथम दिवस भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मांगलिक परिधानों में सजी महिलाओं ने शिव धाम मंदिर तक भजन-कीर्तन करते हुए कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी में घी डालकर पीने से आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं

कथा व्यास डॉ. नवीन चन्द्र जोशी ने श्रीमद्भागवत माहात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा कलिकाल में जीवों के उद्धार का सशक्त माध्यम है। उन्होंने धुन्धकारी जैसे प्रेत के उद्धार की कथा सुनाते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा से ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की प्राप्ति होती है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान को अपने भक्त सर्वाधिक प्रिय होते हैं और वे भक्तों की रक्षा के लिए ही धराधाम पर अवतार लेते हैं।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर समिति के संरक्षक प्रो. डॉ. एस.डी. तिवारी, शोबन सिंह बिष्ट, दयाकिशन पाण्डेय, अमित नेगी, प्रमोद पाण्डेय, घनश्याम शर्मा, सतीश जोशी, अंकुर जोशी सहित अन्य गणमान्य जनों ने पूजन-अर्चना किया। आचार्य प्रमोद जोशी एवं आचार्य प्रकाश चन्द्र जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440