हरेला पर्व पर भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम ने लगाये फलदार वृक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य में हरेला पर्व हरियाली एवं खुशहाली का प्रतीक माना जाता है इस दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेकों पर्यावरण प्रेमी धरा को हरा – भरा करने हेतु जगह – जगह वृक्षारोपण करते हैं। इसी क्रम में भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम द्वारा नारायण नगर इण्टर कॉलेज बिठौरिया में परिषद के सदस्यों एवं विद्यालय की छात्रों के साथ मिलकर विद्यालय में फलदार वृक्षों का रोपण किया। कार्यक्रम प्रारम्भ में प्रान्तीय संगठन मंत्री डॉ विनय खुल्लर ने बच्चों को पौधों के महत्वता के बारे में बताते हुए 2020 में आई वैश्विक महामारी कोविड काल मे ऑक्सीजन के महत्व को भी समझाते हुए अधिक से अधिक पौधों को लगाकर धरती का श्रृंगार कर उसे हराभरा करने का आहवान किया।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य


अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, एवं सचिव रश्मि जैन ने विद्यालय प्रशासन एवं छात्रों से पौधों के संवर्धन एवं बचाव हेतु शपथ दिलायी। कार्यक्रम में दीपक बिष्ट, ममता खुल्लर, राजेश अग्रवाल, प्रेम मदान, पारुल अग्रवाल, अलका सुजाता माहेश्वरी, अनुज महेश्वरी, अनन्या, जितेंद्र देरोलिया, रेवती कांडपाल एवं विद्यालय प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440