समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देश पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आश्रमों, होम-स्टे, हॉस्टल, शैक्षणिक संस्थानों, निजी प्रतिष्ठानों, श्रमिक आवासों, किरायेदारों तथा फ्लैट लेकर रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में 15 फरवरी 2026 से एक माह के लिए “ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव” प्रारंभ किया गया है। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में बाहरी व्यक्तियों की संभावित आपराधिक संलिप्तता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अब तक की कार्रवाई 24 फरवरी तक कुल 5368 होटल/ढाबे/संस्थानों की जांच, 05 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन, 409 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई, 319 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई, 88 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के अंतर्गत कार्रवाई, 02 व्यक्तियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई
नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत सत्यापन एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि किरायेदारों एवं कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



