घर में आग लगने से 55 वर्षीया शिक्षिका की दर्दनाक मौत, कारणों की जांच जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत। जिला चंपावत में बीती देर शाम एक घर में आग लगने से 55 वर्षीय शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। पैरालिसिस से ग्रसित होने के कारण वह खुद को आग से बचा नहीं पाईं। घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक भावना वर्मा की मौत हो चुकी थी।

टनकपुर पंचायत घर ज्ञानखेड़ा निवासी भावना वर्मा सरकारी टीचर थीं और वर्तमान में सेलानीगोठ क्षेत्र के स्कूल में कार्यरत थीं। वह अपनी बेटी और दामाद के साथ किराए पर रहती थीं। अचानक घर में आग लग गई। पैरालिसिस से ग्रसित होने के कारण वह खुद को आग से बचा नहीं पाई। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण हीटर में कपड़ा गिरना माना जा रहा है। घटना के समय भावना वर्मा की बेटी सब्जी लेने बाजार गई हुई थी, और बच्चे पड़ोस में थे। पुलिस आग लगने के सही कारणों की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न

टनकपुर कोतवाली प्रभारी एसआई सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि महिला का शव उपजिला चिकित्सालय टनकपुर की मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम शेट्टी ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि भावना वर्मा एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका थीं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440