पेड़ और पौधों पर कलावा बांधना शुभ होता है और इससे व्यक्ति को कैसा फल मिलता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा पाठ से जुड़े कई नियम है और हर पूजा का अपना एक अलग ही महत्व होता है। इस धर्म के लोग वृक्षों और पौधों की भी पूजा करते हैं जैसे पीपल, बरगद, तुलसी, शमी आदि। ऐसी मान्यता है कि इनमें देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में इनकी पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इसके अलावा यदि किसी जातक की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अशुभ या कमजोर है तो इस तरह की पूजा करने से उनके दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इन वृक्षों और पौधों की सेवा करने से जीवन में खुशहाली आती है और कभी धन धान्य की कमी नहीं होती है। प्रेग्नेंसी में फिट रहने के लिए दीपिका करती हैं खूब मेहनत, ट्रेनर ने बताया एक्ट्रेस का वर्कआउट रूटीन वृक्षों और पौधों की पूजा में कलावा बांधने का भी नियम होता है। कहते हैं यह रक्षा सूत्र जीवन में आने वाली सारी मुश्किलों को दूर कर सकता है। इसके अलावा भी इसके पीछे कुछ खास वजह होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन पेड़ और पौधों पर कलावा बांधना शुभ होता है और इससे व्यक्ति को कैसा फल मिलता है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

पीपल का पेड़
पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी वास माना जाता है। ऐसे में इस वृक्ष की पूजा करने से न सिर्फ भगवान का आशीर्वाद मिलता है बल्कि पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। इस पेड़ पर कलावा बांधने से घर की सुख शांति बनी रहती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। स्वर्ग में बनती हैं इन राशियों की जोड़ी, प्रेम जीवन में मिलता है इन्हें जन्नत जैसा सुख।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

तुलसी का पौधा घर में
तुलसी के पौधे की पूजा का अपना एक विशेष महत्व होता है। कहते हैं जिस घर के आंगन में तुलसी होती है उस घर की खुशहाली हमेशा बनी रहती है तुलसी के पौधे पर कलावा बांधने से व्यक्ति पर आने वाली बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बरगद

बरगद ऐसी मान्यता है कि बरगद के पेड़ पर कलावा बांधने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। इसके अलावा यदि कोई महिला बरगद के पेड़ पर कलावा बांधती है तो अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है और उसके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहती है।

शमी
शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव काफी प्रसन्न रहते हैं। शनि की ढैया और साढ़ेसाती से मिलने वाले कष्टों से बचने के लिए शमी की पूजा करनी चाहिए। इस पौधे की पूजा करने से राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440