
समाचार सच, हल्द्वानी। जय भीम फाउंडेशन संस्था यहां नैनीताल रोड स्थित कुमांऊ केसरी स्व0 खुशीराम के पार्क में होली मिलन समारोह मनाया। इस मौके पर गायन मंडली द्वारा होली के गीतों पर सब झूमने को मजबूर हो गये। होली मिलन की शुरूआत अतिथियों ने पार्क परिसर में मौजूद कुमाऊं केसरी खुशी राम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
जय भीम फाउंडेशन के संजीव कुंवर ने अतिथियों व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया और भगवा गुलाल रंग लगाकर सभी को होली शुभकामनाएं दी। होली गायन मंडली में भैरव ने होली के गानों से मौसम का बांध दिया और सभी लोग होली के गानों में थिरकने लगे ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मेयर डाॅ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भट्ट, आनंद सिंह दरम्वाल, दिनेश आर्य, प्रदीप बिष्ट, रेनू अधिकारी, भाजपा नेता रविंद्र बाली, ईश्वरी राम, डेबिट, भुवन चंद आर्य, अजय राज, आनंद आर्य, मदन मोहन जोशी, गणेश आर्य, अनुराग अग्रवाल, हितेश चंद्र पांडे, बुद्धसेन, अलका जीना, राशि जैन, कमलेश त्रिपाठी, सूरज सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



