समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुस कर जेठ पर अश्लील हरकतें करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नौशीन पुत्री सगीर अहमद इंद्रानगर निवासी ने बनभूलपुरा पुलिस को सौंपी तहरीर मंे बताया कि उसका विवाह 28 अक्टूबर 2021 को छोटी रोड इंद्रानगर निवासी यासीन अली पुत्र हसीन अहमद के साथ हुआ है। बीती 1 जून की शाम को जब वह घर पर अकेली थी तभी उसका जेठ हनीफ घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच उसने उसके कपड़े भी फाड़ डाले और उससे दुराचार का प्रयास करने लगा। लेकिन उसके पिता के अचानक पहुंचने से हनीफ मौके से भाग गया। महिला का कहना है कि हनीफ अपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिससे उसके परिवार को जान माल का खतरा भी बना हुआ है। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













