22 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, बोलेरो में भरकर ले जा रहे थे चोरी का माल
समाचार सच, हल्द्वानी (अपराध डेस्क)। कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का सरगना भी शामिल है। चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
आज रविवार को अपरान्ह बहुद्देशीय भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त चोरी का खुलासे करते हुए एसएसपी डा0 मंजुनाथ टी0सी0 ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों को नेपाल सीमा के समीप बनबसा (जनपद चम्पावत) से धर दबोचा। उनके कब्जे से करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
दीवार तोड़कर दी थी वारदात को अंजाम
दुकान स्वामी नवनीत शर्मा ने 21 दिसंबर 2025 को थाना मुखानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाई और भारी मात्रा में जेवरात व नकदी चोरी कर ली।
चोरों द्वारा 20–25 किलो चांदी के आभूषण, 300–400 ग्राम सोने के जेवर और 20–25 हजार रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई थी। इस संबंध में थाना मुखानी में FIR संख्या 268/25 धारा 305(A)/331(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
CCTV फुटेज से खुला राज
जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक बोलेरो वाहन (UP31AU-5867) संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने लगातार दबिश दी और 4 जनवरी 2026 को चारों आरोपियों को चोरी के माल के साथ बनबसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1.बसंत खत्री – निवासी महेंद्रनगर (नेपाल)
सोने के झुमके व कानफूल बरामद
2.तनवीर अहमद – निवासी मुंबई
सोने के कंगन बरामद
3.इमरान शेख – निवासी साहिबगंज (झारखंड)
चांदी की ब्रिक बरामद
4.मकसूद शेख – निवासी साहिबगंज (झारखंड)
सोने के झुमके व चांदी का सिक्का बरामद
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना
पुराना अपराधी निकला गैंग लीडर
पुलिस पूछताछ में गैंग लीडर मकसूद शेख ने अपने खिलाफ रांची और सूरत में चोरी के मामलों की पुष्टि की है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी संबंधित राज्यों से जांच की जा रही है।
कुल बरामदगी
सोना: 54 ग्राम (कीमत लगभग ₹6.50 लाख)
चांदी: 7.245 किलो (कीमत लगभग ₹15.50 लाख)
बोलेरो वाहन: UP31AU-5867 (सीज)



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



