जेईई मेन्स में जिज्ञासा गंगवार का कमाल, 99.36 पर्सेंटाइल से बढ़ाया विद्यालय का मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी की मेधावी छात्रा जिज्ञासा गंगवार ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.36 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर विद्यालय और नगर को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

जिज्ञासा की सफलता पर विद्यालय की संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, प्रशासक निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, कक्षा अध्यापिका शोभा नियोलिया सहित समस्त शिक्षकों ने उन्हें और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा की लगन, परिश्रम और अनुशासित तैयारी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें -   अवैध संबंधों में बाधा बने पति को मां-बेटी ने उतारा मौत के घाट, सुसाइड की रची थी झूठी कहानी

इस अवसर पर जिज्ञासा गंगवार ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी वह पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीने से कितने फायदे होते है

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि जिज्ञासा भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440