उत्तराखण्ड प्रदेश में कांग्रेस की ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ की शुरूआत

खबर शेयर करें

“Join hands with hands” campaign of Congress started in Uttarakhand Pradesh

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की अपार सफलता के उपरान्त कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड सहित देशभर में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ की शुरूआत की गई। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राजधानी देहरादून सहित राज्यभर के सभी जिला एवं महानगरों तथा विधानसभा क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ किया गया।

यह भी पढ़ें -   घरेलू विवाद ने ली बुजुर्ग मां की जानः बीच-बचाव में आई महिला की पीट-पीटकर हत्या

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से अभियान का शुभारम्भ करते हुए गांधी पार्क, घण्टाघर होते हुए दर्शनलाल चौक एवं पुनः कांग्रेस भवन तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की यात्रा निकाली गई तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, हेमवती नन्दन बहुगुणा एवं इन्द्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि आज दिनांक 27 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के नेतृत्व में गंगा पूजन के साथ हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ का शुभारम्भ किया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में पहचान से खिलवाड़ का काला खेल बेनकाब: फर्जी आधार-पैन रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लोकसभा प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं लोकसभा संयोजक पूर्व मंत्री नवप्रभात भी उपस्थित थे। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र एवं लक्सर विधानसभा क्षेत्र में प्रारम्भ किये गये ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ में सैकडों की संख्या में कांग्रेसजनों एवं आम जनता ने प्रतिभाग किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440