विज्डम स्कूल में स्व. इंद्रमणि बड़ौनी जयंती व क्रिसमस समारोह का उल्लासपूर्ण आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विज्डम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड के गांधी स्व. श्री इंद्रमणि बड़ौनी का जन्म दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध निदेशक श्री राजेंद्र सिंह पोखरिया द्वारा श्री बड़ौनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो सभी को मंत्रमुग्ध कर गए। शिक्षिका पूनम मठपाल ने स्व. इंद्रमणि बड़ौनी के जीवन और उनके द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति, राज्य निर्माण, और विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके साथ ही विद्यालय में क्रिसमस दिवस का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में कैरल गाए और प्रभु यीशु मसीह के जीवन मूल्यों को नाटक और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम ने मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस आयोजन ने बच्चों और शिक्षकों को प्रेरित करने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत के महत्व को उजागर किया।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सेंटा क्लॉज की भूमिका में गीता पांडे और सुधा सिंह ने बच्चों को टॉफियां, चॉकलेट और उपहार वितरित किए। कार्यक्रम प्रभारी शिल्पी पंतोला और राजकुमार सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440