Kainchi Dhaam Mela: अगर आप जा रहे हैं कैंची धाम मेला! 14 से 16 तक जान लें ट्रैफिक रूट्स, श्रद्धालुओं को यहां से मिलेगी शटल सेवा

खबर शेयर करें

Kainchi Dhaam Mela, Traffic Route Plan:
समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम के 60वें स्थापना दिवस पर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। देश विदेश से नीम करोली बाबा के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस मेले को देखने के लिए आ रहे हैं। जिला नैनीताल पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए 14, 15 तथा 16 जून के दिन विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है। ऐसे में आप मेले का हिस्सा बनने के लिए घर से निकल रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान को जरूर ध्यान से देख लें। महानगर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा। यही नहीं, गाड़ियों का दबाव कम करने के लिए शटल सेवा की भी व्यवस्था की गई है।

14 जून से तीन दिन तक यह रहेगा यातायात प्लानः
-शहर हल्द्वानी से कैंचीधाम जाने वाले समस्त वाहन भीमताल मोड से बाया भीमताल होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

-कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
-कैचीधाम स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार, शनिवार व रविवार 14 से 16 जून को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
अति आवश्यक सेवा वाले वाहन स्वामीयों/चालकों से अनुरोध है कि आवश्यक वस्तुओं (दूध, सब्जी आदि) की पूर्ति छोटे/हल्के वाहनों से करने का कष्ट करें।
-समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के कैंचीधाम स्थापना दिवस के रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।
-हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों की सुविधा हेतु रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी/काठगोदाम व रेलवे स्टेशन हल्द्वानी/काठगोदाम से शटल बस सेवा चलाई जायेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440